बिहार से जुड़ा पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर का तार, बंगाल पुलिस ने बक्सर से हिस्ट्रीशिटर को उठाया, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है. इस हाई-प्रोफाइल केस में बंगाल एसटीएफ ने बिहार के बक्सर जिले में दबिश देकर आरोपी हिस्ट्रीशिटर को दबोच लिया. युवक की पहचान विशाल श्रीवास्तव के रूप में की गई. जिसे बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी से गिरफ्तार किया गया. बंगाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोलकाता ले गई.. कार्रवाई के बाद इलाके में देर रात तक हलचल बनी रही.

जानकारी के अनुसार, विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है. इसी सिलसिले में एसटीएफ टीम उसे अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है.
हालांकि बक्सर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि विशाल श्रीवास्तव को सीधे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में ही उठाया गया है या किसी अन्य इनपुट के आधार पर कार्रवाई हुई है. उसे पहले मुफस्सिल थाने लाया गया, जहां काफी देर तक पूछताछ चली.
मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विशाल को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी बंगाल पुलिस ही दे सकती है. फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस कुछ भी खुलकर बताने से बच रही है.
सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में STF को बड़ी सफलता मिली है. अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. FASTag ट्रेल एनालिसिस के आधार पर जांच एजेंसी आरोपियों तक पहुंची. गिरफ्तार आरोपियों में दो उत्तर प्रदेश और एक बिहार के बक्सर का रहने वाला है. बंगाल STF ने बक्सर निवासी विशाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है, जिस पर शार्प शूटर होने का आरोप है. वहीं, बलिया निवासी राज सिंह को भी पकड़ा गया है, जो बक्सर में रह रहा था. वारदात के बाद वह अयोध्या में छिपा हुआ था. STF अन्य आरोपियों और साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी है.
dhananjaykumarroy